OSSSC Teacher Vacancy 2024 : ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने 2629 शिक्षक रिक्तियों को भरने के लिए आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें टीजीटी, संस्कृत शिक्षक, हिंदी शिक्षक, शारीरिक शिक्षा शिक्षक, आदिवासी भाषा शिक्षण और सेवक/सेविका इत्यादि भर्ती शामिल है।
वेतन ₹1,12,400 प्रति माह तक दिया जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 10 अक्टूबर 2024 तक ओएसएससीएस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी नीचे दी गई हैं।
ओएसएससी शिक्षक भर्ती आयु सीमा
ओएसएससीएस टीचर भर्ती 2024 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन पीडीएफ को पढ़ें।
यह भी देखें – राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) 733 नई भर्ती जारी आवेदन 18 अक्टूबर तक
ओएसएससी शिक्षक भर्ती शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से 12वीं पास, बैचलर डिग्री उत्तीर्ण या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन पीडीएफ को देखें।
ओएसएससी शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया
2629 टीचर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, लोकल लैंग्वेज टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
यह भी देखें – उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सहायक रजिस्ट्रार भर्ती नोटिफिकेशन जारी देखें पूरी जानकारी
ओएसएससी शिक्षक भर्ती आवेदन प्रक्रिया
ओएसएससीएस 2629 टीचर भर्ती 2024 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ओएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। ऑनलाइन आवेदन फार्म पर क्लिक करें और आवेदन फार्म में मांगी गई बेसिक डीटेल्स को भरें। आवेदन फार्म को अच्छे से चेक कर ले उसके बाद सबमिट कर दें।
ओएसएससी शिक्षक भर्ती महत्वपूर्ण तिथियाँ
आयोजन | आरंभ करने की तिथि | अंतिम तिथि |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (नए अभ्यर्थी) | 10 सितम्बर 2024 | 05 अक्टूबर 2024 |
पुनः रजिस्ट्रेशन (मौजूदा अभ्यर्थी) | 10 सितम्बर 2024 | 05 अक्टूबर 2024 |
ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना | 10 सितम्बर 2024 | 10 अक्टूबर 2024 |
OSSSC Teacher Vacancy 2024 Important Link
OSSSC Teacher Vacancy 2024 | पीडीएफ डाउनलोड |
OSSSC Teacher Vacancy 2024 | अप्लाई ऑनलाइन |
Latest Jobs | Home Page |